रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों के जीवन में भी इन योजनाओं से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से जुड़े हितग्राही श्री अनिल कुमार को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का आवास मिला है, जिससे उनके परिवार के जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा का एहसास आया है। कच्चे मकान की कठिनाइयों से मिली राहत श्री अनिल कुमार ने बताया कि पहले वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। बारिश के मौसम में घर की छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी परेशानी होती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में रह रहा है। सुशासन तिहार में मिली खुशियों की सौगात आवास की चाबी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री अनिल कुमार ने कहा कि सुशासन तिहार में उन्हें अपने नए घर की चाबी मिली, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी पा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार श्री अनिल कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास मिल रहा है, जिससे उनका जीवन बेहतर बन रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य शासन अंतिम पंक्ति के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास के संकल्प को साकार कर रहा है। Post navigation वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, कलेक्टर और डीएफओ ने किया औचक निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी…. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..