रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज जारी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के अंक अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं या जो इस बार सफल नहीं हो सके हैं, वे हताश न हों। यह अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प ही सफलता का मार्ग बनाते हैं। श्री डेका ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। Post navigation मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से मिली राहत, निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा… साय सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ से प्रदेशवासियों को मिल रहा आध्यात्मिक संबल….