रायपुर: आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 20 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-24 अटल नगर, नवा रायपुर के सभाकक्ष में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इस आशय का पत्र आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रदेश के सभी सहायक आयुक्तों, प्राचार्यों और प्रोजेक्ट डायरेक्टर तथा भवन निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को जारी कर दिया गया है। बैठक में निर्धारित समय एवं स्थान में एकलव्य विद्यालयों की अद्यतन स्थिति की जानकारी सहित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। Post navigation शासन की योजनाओं से सशक्त हुईं महिलाएं : श्रीमती मनबासों बनीं ‘लखपति दीदी’…. सौर ऊर्जा की ऐतिहासिक छलांग छत्तीसगढ के राजनांदगांव में, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 1340 घर हुए रोशन, हजारों को मिल रही बिजली बिल में राहत…